Nirahua – Aamrapali Dubey TOp 5 Hot Romance Video: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के अलावा इन दिनों भोजपुरी सिनेमा ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। दिन पर दिन भोजपुरी जगत की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
निरहुआ ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है। भोजपुरी जगत में निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। ऐसे में आज हम निरहुआ के चाहने वालों के लिए टॉप 5 गाने लेकर आये हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तबाही मचाई हुई है। निरहुआ के इन सॉन्ग को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया भोजपुरी सॉन्ग ‘आम्रपाली कच कच खाली’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को 18 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। अपनी हॉट केमिस्ट्री से दोनों ने इंटरनेट को हिला कर रख दिया है।
निरहुआ और अम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘लेला बलमुआ हमके कोरा’ ने दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली शार्ट येलो ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। ये गाना दोनों की सपुरहिट फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला2’ का है।
निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘तिरिया के भिरिया राहा’ (Tiriya Ke Bhiriya Raha) पिछले काफी समय से इंटरनेट पर लगातार सनसनी मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में आधी रात को दोनों ऑनस्क्रीन पति – पत्नी एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का बैकग्राउंड बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है।
भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का गाना ‘Bettiah Bazar’ एक बार फिर से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि, निरहुआ ने व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए है।