Nirahua – Aamrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और मल्लिका- ए- हुस्न आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। दोनों का एक पुराना गाना ‘आम्रपाली रे मन करे कच कच खाली’ (Aamrapali Kach Kach Khali) एक बार फिर से धूम मचा रहा है।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘सिपाही’ का है, जिसे दर्शकों द्वारा इस समय खूब पसंद किया जा रहा है। गाने क निरहआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। आम्रपाली दुबे ने अपनी हसीन अदाओं से केवल निरहुआ के दिलों पर छुरियां नहीं चलाई है, बल्कि दर्शकों को भी अपना दीवाना बनाया हुआ है। वहीं, अगर बात करें तो निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी डंका बजाते नजर आ रहे हैं।
https://youtu.be/nNdkFuIEzHg
आपको बता दें कि इस गाने को Om Jha और Aamarpali Dubey ने गाया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 122,889,312 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली ट्रैक्टर पर बैठकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=5IBbQWGX0Dw
पिंक कलर की ड्रेस में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली को मनाते हुए दिख रहे हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली बीच सड़क ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=SwFOwplFJ-w
https://www.youtube.com/watch?v=SKYyLWMim0o
गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी हर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। आम्रपाली दुबे हमेशा अपनी हसीन अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।