नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्री मौजूद है। जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। इन अभिनेत्री ने पहले तो टीवी पर हाथ आजमाया और जब इनकी खूबसूरती का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर चढ़ गया तो यह अभिनेत्रियां बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने लगी। इन्हीं अभिनेत्री में से एक है मोनी रॉय (Mouni Roy)। मौनी रॉय अपनी खूबसूरत तस्वीर और अपने खूबसूरत फिगर के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन पिछले कुछ सालों में अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) के चेहरे और आइब्रो से लेकर उनके होठों तक कुछ बदलाव देखने को मिला है। टीवी पर एक्ट्रेस माता पार्वती से लेकर नागिन बनते हुए नजर आई है और इन दोनों ही किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिल को जीत लिया है। ऐसे में अगर आप मौनी राय (Mouni Roy) की पुरानी तस्वीर देखेंगे और आज वाली तस्वीर देखेंगे तो आपको पता चलेगा। मोनी रॉय का लुक कितना बदल चुका है।


आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की मोनी रॉय का लुक इतनी जल्दी कैसे बदल गया। देवों के देव महादेव से मौनी रॉय ने देश के घर-घर में एंट्री ली। सती के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया। मोनी रॉय की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनका जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। एक्टिंग और फिल्मों में आने के लिए मोनी ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चली आई।

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर की टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ से की थी। आज के समय में अभिनेत्री काफी मशहूर है और काफी लोगों को पसंद भी आती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मोनी रॉय अक्सर ही अपने लुक की वजह से फैंस के बीच ट्रोल होती रहती है क्योंकि इस इंडस्ट्री में आने से पहले उनका लुक एकदम अलग था।

उनका चेहरा काफी डार्क हुआ करता था। दांतों के बीच गैप थी। लेकिन अचानक से उनका चेहरा इतना बदल गया कि हर कोई उन्हें देखने के बाद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की दुकान कहकर बुलाने लगा। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

मोनी रॉय (Mouni Roy) का ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करें तो उनके चेहरे पर आइब्रो से लेकर उनके होटों के साइज तक में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है। अभिनेत्री के बॉडी स्ट्रक्चर को देखकर यह तो साफ नजर आता है कि उन्होंने डाइट वर्कआउट और सर्जरी की मदद से खुद को इतना बदला है।

यह खबरें भी पढ़ें