Monalisa – Pawan Romantic Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को उनके चाहनेवालों की ओर से खूब प्यार मिलता है। पावरस्टार के साथ कई अभिनेत्रियों की जोड़ियों ने भी धमाल मचा मचा रखा है। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी सिनेमा वर्ल्ड की सबसे हसीन, ग्लैमरस और सुपर हॉट अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) जो अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं।
मोनालिसा ने अपनी अदाओं से भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर भी जमकर गर्दा उड़ा देती है। वहीं मोनालिसा की जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब पसंद की जा रही है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे है।
इन दोनों जोड़ी की फिल्म ‘रंग दे प्यार के रंग में’ (Rang De Pyar Ke Rang Mein) का एक रोमांटिक गाना ‘कबले इशारा करबू छत के ऊपर से’ (Kabale Eshaara Karabu) ने इन दिनों यूट्यूब पर आग लगाई हुई है। इस गाने को अपनी आवाज पवन सिंह ने दी है। आप इस गाने के वीडियो में मोनालिसा की अदाएं देखकर पसीना आ जाएगा। क्योंकि इसमें मोनालिसा एकदम सेक्सी अंदाज में देखने को मिल रही है।
मोनालिसा और पवन सिंह ने इस वीडियो रोमांस और प्यार भरा डांस किया है। जिसमें पवन छत से इशारा करते हुए मोनालिसा को बुलाते है। इसके बाद दोनों में जमकर प्यार होता है। जिसकी वजह से इनके फैंस इस केमिस्ट्री को देख एकदम बावले हुए जा रहे हैं। इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल में काम कर रही है। इस वजह से इन्हें चाहने वालों की तादाद और बढ़ती ही जा रही है। वहीं पवन सिंह भी अपनी गायिकी से लोगों की जुबान पर चढ़ रहते है।
मोनालिसा और पवन सिंह पर फिल्माया गया ये गाना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। गाने के बोल Vinay Bihari ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक Madhukar Anand ने लिखा है। फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, विराज भट्ट, रूबी सिंह, संजय पांडे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।