Monalisa – Pawan Singh Romance Video: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर धमाल मचाने वाले पवन सिंह (Pawan singh) को चाहने वाले बड़ी संख्या में लोग हैं। पवन सिंह को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पसंद किया जाता है। वैसे तो पवन सिंह की जोड़ी को अक्षरा सिंह के साथ खूब पसंद किया जाता था। लेकिन, अब दोनों कलाकार साथ काम नहीं करते हैं।
इसी बीच पवन सिंह और भोजपुरी की मशहूर, बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा (Monalisa) का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाये हुए हैं। मोनालिसा (Monalisa Video) को पसंद करनेवालों की तादाद भी करोड़ों में है।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढाती रहती हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा इस समय फिल्म पवन राजा (Pawan Raja) का एक गाना ‘टांग के रख देब जवानी सिकहर पर’ (Jawani Sikahar Par) एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में मोनालिसा डार्लिंग बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में मोनालिसा अपनी हॉट जवानी से पवन सिंह पर जादू चलाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक्टर थोड़ा भाव खाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन मोनालिसा हार मानने वाली में से नहीं है, एक्ट्रेस पवन सिंह का जीत जीतने के लिए हर कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं।
गाना ‘टांग के रख देब जवानी सिकहर पर’ को प्रियंका सिंह ( Priyanka Singh) ने गाया है, जबकि गाने के बोल Sumeet Chandravanshi ने लिखा है और म्यूजिक Avinash Jha ने दिया है। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, शुशील सिंह, अयाज खान, देव सिंह अहम किरदार में हैं।