Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार है। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ना सिर्फ अपना नाम कमाया है बल्कि आज लोगों के दिलों में भी राज कर रहे हैं और इसके साथ ही लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो कई बड़े नाम है लेकिन भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की एक अलग ही बात है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) पिछले काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और लगातार फिल्में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा निरहुआ (Nirahua) की एल्बम भी रिलीज होती है जो लोगों को काफी पसंद आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनेता निरहुआ और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री के नाम से मशहूर मोनालिसा का एक एल्बम सॉन्ग काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है।
मोनालिसा (Monalisa) और निरहुआ की केमिस्ट्री देख कर लोग हैरान है। दोनों ने गाने के अंदर एक दूसरे को बाहों में जकड़ा हुआ है और एक दूसरे से खूब प्यार जाता रहे हैं। यह गाना जो वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है आगे पीछे से कर माथा फेल हो गइळ।
गाने के अंदर मोनालिसा (Monalisa) की हॉटनेस देखने के बाद दिनेश लाल यादव का माथा फेल हो जाता है और उन्हें समझ नहीं आता कि वह क्या करें। वायरल होने वाले इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लगभग एक करोड़ ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।
यह दोनों ही संख्या लगातार अब बढ़ती जा रही है। यह गाना फिल्म राजा बाबू से लिया गया है जिसे वेब म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ की जिंदगी के बारे में बात करें तो अभिनेता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय होने के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। वह बीजेपी से सांसद हैं।