Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा के स्टार आजकल देश भर में मशहूर हो चुके हैं। दर्शक भोजपुरी सिनेमा को देखना और भोजपुरी सिनेमा के स्टार से काफी एंटरटेन होने लगे हैं। भोजपुरी सिनेमा के अटपटे नाम और गानों के अटपटे बोल लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। भोजपुरी सिनेमा की बात करें और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ का नाम सामने न आए ऐसा कैसे हो सकता है।
भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirhaua) अपनी एक अलग तरह की एक्टिंग और अपने जबरदस्त रोमांस की वजह से मशहूर है। दिनेश लाल यादव जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो एक अलग जादू चला कर रख देते हैं। अब सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
इस गाने में दिनेश लाल यादव के साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) भी नजर आ रही है। मोनालिसा (Monalisa) और दिनेश लाल यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा हुआ यह गाना काफी पुराना है। लेकिन लोगों को आज भी पसंद आ रहा है और उनका दिल धड़का रहा है। दिनेश लाल यादव का जो गाना सामने आया है उसका नाम है डबल ड्यूटी वाला खेल माथा फेल हो गईल।
मोनालिसा और निरहुआ ने इस गाने में जबरदस्त तरीके से रोमांस किया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों पर राज कर रही है। यह गाना इन दोनों की फिल्म राजा बाबू से लिया गया है। यह गाना यूट्यूब भोजपुरी म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक पर वर्ष 2015 मई अपलोड किया गया था। हालांकि इस समय यह गाना काफी ज्यादा डिमांड में बना हुआ है।
इस गाने को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ मोनालिसा के साथ में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी अहम किरदार निभाया है। अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के बारे में बात करें तो इन दिनों में वह अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी बने हुए हैं।