नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है। आज इन स्लेबस को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी हो या पवन सिंह, या फिर अक्षरा सिंह या मोनालिसा.. हर किसी की अपनी अलग पहचान है।
लेकिन, इस समय दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने बहुत ही धूम मचाई हुई है। इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली ने रोमांस से उड़ाए होश
इनकी केमिस्ट्री वाकई देखने लायक होती है। इसी बीच इनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली और मोनालिसा संग लटके- झटके मारते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना ‘माथा फेल हो गईल’ हो रहा वायरल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी गाना ‘माथा फेल हो गईल’ (Matha Fail Ho Gail) के बारे में, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ कभी मोनालिसा तो कभी आम्रपाली के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये गाना हद से ज्यादा मजेदार और रोमांटिक है, क्योंकि इसमें निरहुआ दो बीवियों के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
गाने के वीडियो में निरहुआ इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ कभी एक रूम में आम्रपाली तो दूसरे रूम में मोनालिसा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली और मोनालिसा अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। मोनालिसा पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘ राजा बाबू’ का है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थे। इस फिल्म में निरहुआ की एक नहीं दो बार शादी होती है, फिल्म की कहानी के मुताबिक, निरहुआ की पहली पत्नी आम्रपाली होती हैं और दूसरी पत्नी मोनालिसा होती हैं। हालांकि, निरहुआ को आम्रपाली से नहीं बल्कि मोनालिसा से प्यार होता है।
गाने की बात करें तो इसे कल्पना, आलोक और खुशबू जैन ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, जबकि गाने के बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। निरहुआ, मोनालिसा और आम्रपाली पर फिल्माये गए इस गाने को 19 जनवरी साल 2017 को रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।