नई दिल्ली : इस साल भारत एक बहुत बड़े आयोजन को मैनेज करने जा रहा है। दरअसल भारत में 27 साल के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2023) की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बात का ऐलान हाल ही में किया गया है और इसके साथ ही भारत में इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। भारत के अलग-अलग शहरों में इस ब्यूटी कंसर्ट को लेकर आयोजन होने वाला हैं।
इसमें 130 देशों की खूबसूरत बालाएं भाग लेने भारत आएंगी और अपने हुस्न के जलवे स्टेज पर भी बिखेरेंगी। इन 130 देशों की खूबसूरत सुंदरियों में भारत की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) का नाम भी शामिल है। जो इस समय सिर्फ 19 साल की है और वह बिजनेस मैनेजमेंट के सेकंड ईयर में है। वह राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं।
उन्होंने इस वर्ष मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीता था। लिहाजा नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2023) में हिस्सा लेंगी। आपको बता दें कि यह ताज अब तक भारत की झोली में 6 बार आ चुका है। अब तक भारत की 6 सुंदरियां अपनी सर पर यह ताज सजा चुकी हैं। इनमें रीता फारिया सबसे पहली बार 1966 में यह ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीती थी।
उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता का ताज पहना था। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने दिल्ली में अपने एक बयान में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होने वाला है। मैं 30 साल की थी उस समय भारत आई थी। उसी समय से भारत मुझे अच्छा लगता हैं।