नई दिल्ली : इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss Ott) का शोर सभी जगह सुनाई दें रहा हैं। इस शो को शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का ही समय बाकी है। वही इस शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका हैं। मगर इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो सभी को हिला कर रख देगी। खबरों की मानें तो एडल्ट फिल्म स्टार मियां खलीफा (Mia Khalifa) भी इस बार इस शो में नजर आने वाली है।
मियां खलीफा (Mia Khalifa) के बारे में बात करें तो मियां खलीफा पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार रह चुकी हैं और आज भी वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब खबर सामने आई है कि मियां खलीफा इस बार बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। इसलिए कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मियां खलीफा को इस शो की शुरुआत में अंदर नहीं लाया जाएगा। वह बतौर वाइल्ड कार्ड इस शो के अंदर नज़र आएँगी। खबरों की माने तो इस शो का हिस्सा बनने के लिए शो के मेकर्स द्वारा मिया खलीफा से इस बारे में बातचीत की जा रही है। जैसे ही एक्ट्रेस के इस शो में आने की खबर वायरल हुई तो लोगों के बीच इसका रिएक्शन साफ रूप से देखा जाने लगा है।
एक यूजर ने पूछा मियां खलीफा शो के अंदर आकर क्या करेंगी। वहीं एक अन्य इंटरनेट यूजर का कहना था कि अब तो बिग बॉस ओटीटी देखना ही पड़ेगा। बिग बॉस OTT इस बार वूट पर नहीं बल्कि जिओ सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा।
इस बार इस शो को करण जौहर के बजाय सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। और यह 17 जून से शुरू होने वाला है। खबरों की मानें तो इस बार इस शो में शुरू से ही 13 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। जिनमें टीवी स्टार से लेकर सोशल मीडिया स्टार शामिल है।