नई दिल्ली : बॉलीवुड में 90 के दशक में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने इंडस्ट्री को अपनी एक्टिंग और अपने हुस्न से दीवाना बनाया है। इतना ही नहीं दर्शकों के बीच भी यह अभिनेत्रियां काफी लोकप्रिय रही हैं। हम उन्हीं 90 के दशक में से रही एक अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) के बारे में बात करने वाले हैं। मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Sheshadri) अपने समय की सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी।
उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का कांटेस्ट जीत लिया था। अभिनेत्री बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी। मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड के तमाम बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल होता है।
View this post on Instagram
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Sheshadri) ने अपने 15 साल के करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। मीनाक्षी शेषाद्री ने फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा बटोरी है। उनका अफेयर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ रहा। इन दोनों की पहली बार मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी।
कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे, बावजूद इसके उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ खूब नजदीकियां बढ़ाई ,बाद में मीनाक्षी शेषाद्री भी कुमार सानू से दूर हो गई। सिंगर से अलग होने के बाद मीनाक्षी ने अपना पूरा फोकस फिल्मों में कर दिया। लेकिन एक दिन अचानक अभिनेत्री ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
मीनाक्षी शेषाद्री ने 1996 में बेंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली खबरों की माने तो बैंकर ने अभिनेत्री को शादी के लिए फोन पर ही प्रपोज किया था। शादी के बाद अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री हमेशा के लिए अमेरिका में शिफ्ट हो गई। मीनाक्षी आज भी अमेरिका में रहती है। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं।