नई दिल्ली : भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी राजनेता और गायक भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 राष्ट्रीय चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में हाथ आजमाया था। वह बीजेपी में रहते हुए 2017 में संगठन के प्रमुख थे उस समय पार्टी ने स्थानीय चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। पिछले दिनों मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। आपको बता दें कि मनोज तिवारी के घर में तीसरी बार एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी की अब तीन बेटियां हैं। ज्ञात होकि मनोज तिवारी की दो शादियां हुई है।
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी दिखती है बेहद खूबसूरत
मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों से काफी नाम कमा लिया है। मनोज तिवारी के फेन्स भी उनको देखना बहुत पसंद करते है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी से उन्हें रीति तिवारी नाम की एक खूबसूरत बेटी भी हैं। अभिनेता-नेता की बड़ी बेटी रीति लाइमलाइट से खुद को दूर रखती हैं। मगर उनका लाइफ स्टाइल काफी क्लासी है। बता दें कि पहली पत्नी से तलाक होने के बाद बेटी रीति, मनोज के साथ ही रहती हैं। हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से रीति से मिलवाने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि रीति को भी पिता की तरह गाने का शोक है। उनका इंस्टाग्राम पूरी तरह से उनके द्वारा गाय गए गानों से सटा पड़ा हैं। रीति तिवारी देखने में किसी भी एक्ट्रेसेस से कम खूबसूरत नहीं दिखती हैं। वह बेहद ही खूबसूरत है। अगर वह बॉलीवुड में आती है तो कई बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार है। रीति के लुक्स भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं लगते। वे काफी स्टाइलिश भी हैं। रीति तिवारी के इंस्टाग्राम पर 7 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वे अक्सर ही अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर जुड़ी रहती हैं।