नई दिल्ली : हाल ही में मुंबई में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का शो आयोजित हुआ। जहां पर बॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा देखने को मिला। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के शो में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस इवेंट में बॉलीवुड बालाएं खूब सज धज कर पहुंची थी। जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। लोगों का ध्यान इन पर से हट ही नहीं रहा था।
इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर साड़ी पहनकर पहुंची थी। उनका देसी अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा । इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी कहर ठाने में किसी से पीछे नहीं रही। ग्लिटर आउटफिट में हसीना ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली। इस इवेंट में अर्जुन कपूर की तीसरी और सबसे छोटी बहन भी नजर आई।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
हम बात कर रहे हैं खुशी कपूर की। खुशी कपूर इवेंट में काली ड्रेस में नजर आई। काले कलर की ड्रेस में उनकी खूबसूरती साफ नजर आ रही थी। वही बॉलीवुड की डांसिंग गर्ल नोरा फतेही भी पार्टी की शान बनी। नोरा फतेही ने इस इवेंट में काले कलर की साड़ी पहनी थी। साथ में वह अदाओं के तीर चलाती हुई नजर आई।
इसके अलावा उनके हाथ में एक छोटा सा पर्स भी था। इस इवेंट में अभिनेत्री काजोल ने पिंक एंड पीच कलर की साड़ी पहनी थी। उनकी सिंपलीसिटी ने हर किसी को खुश कर दिया। इस इवेंट में काजोल के साथ उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी पहुंची थी।
तनीषा मुखर्जी इवेंट के दौरान बेहद ही ग्लैमरस अवतार में नजर आई। उन्होंने अपने चाहने वालों को घायल कर दिया। पीले रंग के आउटफिट में वह बेहद ही किलर लग रही थी। अभिनेत्री के अलावा इवेंट में और भी कई बड़े नाम शामिल हुए थे। यह इवेंट गुरुवार शाम को मुंबई में आयोजित हुआ था। इस इवेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा।