नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को कभी भी अपने स्टाइल के आड़े नहीं आने दिया। यहां तक कि वह अपनी फिटनेस की वजह से आज की युवा एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती दिखती हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज शेयर करने वाली मलाइका को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनके लाखों की फैन फॉलोइंग इस बात का सबूत है कि कैसे वह दर्शकों के दिलों में जगह बनाएं हुए है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके वर्कआउट वीडियोज दर्शकों को काफी पसंद भी आते है। लेकिन कई बार ऑउटफिट और बोल्डनेस की वजह से कुछ लोगों द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। मगर एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसी कड़ी में मलाइका का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
https://www.instagram.com/reel/CbXA-EJj4wN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3cdf702d-4d07-47aa-a3e9-2501f8af6e7a
मलाइका इस वीडियो में ऐसा कुछ करती नजर आ रही हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में मलाइका अपने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योग करती दिख रही हैं। मलाइका इसमें बहुत ही आसानी से अपनी फुल बॉडी स्ट्रेच करती नजर आ रही हैं। उनकी बॉडी की इतनी फ्लैसिबलिटी देख हर कोई हैरान है। साथ ही लोग कमेंट कर लिख रहे है कि अर्जुन कपूर से अच्छे मजे तो ट्रेनर के है।
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह फिटनेस रूटीन देख सभी लोग अचंभित है। जिसमें फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे है। एक फैन ने तो ये तक लिख डाला कि ‘ मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप 45+ हैं। मलाइका की स्ट्रेचिंग देख उन्हें सैल्यूट कर रहे है।