नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री में से एक हैं। एक्ट्रेस आये दिन कभी बोल्डनेस तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। मलाइका (Malaika Arora Instagram) इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सेक्सी अंदाज और ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा ट्रोल होती रहती हैं। वहीं, मलाइका की फोटो और वीडियो हमेशा इंटरनेट की दुनिया में तबाही मचाती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने आप में भी एक मिसाल हैं। 49साल की होने के बाद भी वह आज भी बेहद खूबसूरत और जवान दिखती हैं। जिसका दीवाना हर कोई है। वह अपने अंदाज से लोगों को घायल करती रहती हैं। वहीं, उनके मस्त फिगर को लेकर सनसनी बनी रहती हैं।
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं, जिसकी वजह से मलाइका और अर्जुन दोनों को ही लगातार ट्रोल किया जाता है। लोगों का कहना है कि वह अपने से 12 साल छोटे एक्टर के साथ रिश्ता बना रही हैं। जिसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव बना रहता है।
वहीं मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि ‘वह पूरी लाइफ अर्जुन के साथ बिताना चाहती हैं’। उन्हीं के साथ आखिरी सास लेना चाहती हैं। अर्जुन मेरे बिना कुछ कहे सब समझ लेते हैं। 12 साल छोटे होने के बाद भी उनकी समझ काफी मजबूत है और हम अपने रिश्ते से काफी खुश है। मैंने कभी ऐसा जीवन नहीं जीया है और मैं अर्जुन से काफी ज्यादा संतुष्ट हूं। मलाइका यह कहना चाहती हैं कि अर्जुन कपूर उनकी बहुत ही ज्यादा परवाह करते हैं और वो अरबाज खान से ज्यादा उनके साथ खुश हैं। अर्जुन कपूर उनकी छोटी – छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो मेरी खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
वहीं उन्होंने ने कुछ खुलासे करते हुए अरबाज के बारे में कहा ‘कुछ समय के बाद हमारे बीच काफी कुछ बदलने लगा और शायद हम एक दूसरे से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे’, आए दिन छोटे-छोटे झगड़े इतने बढ़ गए थे कि हमारी भी ऐसी दरार आ गई थी जिसका खत्म होना नामुमकिन के बराबर था। इसलिए हमने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।”
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा था कि जब रिश्ते में कुछ न रह जाए तो उसे खत्म कर देना चाहिए। वहीं इसकी सफाई में अरबाज खान ने कहा था कि मलाइका ने उन्हें वो सब कुछ दिया जो उन्होंने मांगा था। उन्हें कभी किसी बात के लिए मना नहीं किया। शायद उनमें ही कोई कमी रह गई होगी जिनकी वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। वहीं दोनो के तलाक होने के बाद बेटा अपनी मां मलाइका के साथ रहता है।