नई दिल्ली : बॉलीवुड अदाकारा हमेशा ही चर्चा में रहती है। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस बार भी Chivas Alchemy का आयोजन किया गया था। इस ग्लैमर से भरी इवनिंग में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। लेकिन इस पूरे इवेंट की शान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) नजर आई। गौरतलब है कि इवेंट के दौरान अलग-अलग फील्ड के लोग पहुंचे थे।
इनमें फैशन, आर्ट, म्यूजिक के महारथी शामिल थे। लेकिन आपको बता दें कि इस इवेंट के दौरान सभी की नजरें मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) पर बनी थी।। इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने डार्क पिंक रेड गाउन पहना हुआ था जिसमें वह सभी की नजरें चुरा रही थी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने मैचिंग आईलाइनर भी लगाया हुआ था और उन्होंने अपने बालों का बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इसके साथ ही मलाइका ने मैचिंग बैग ना लेकर एक गोल्डन वॉलेट अपने साथ रखा था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने कानों में डेंगलेट्स केरी किए थे। इस तरह उन्होंने अपने पूरे लुक को कंप्लीट किया था। आपको बता दें कि इस शाम में कई सितारे शामिल हुए थे लेकिन इस पूरे इवेंट की लाइमलाइट मलाइका अरोड़ा चुरा ले गई।
आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी दोनों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ कई बार घूमते हुए स्पॉट हो चुकी है। खबरे तो दोनों के शादी करने की भी हैं।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अपने ओटीटी शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। कुछ समय पहले इसके अलावा वह गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में भी नजर आ चुकी हैं। इस वीडियो में गुरु और मलाइका की केमिस्ट्री देखने लायक थी।