Khesari Lal Yadav – Rani Chatterjee Video Song: भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिलते हैं, जो अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। हर कोई इनके अंदाज को पसंद भी करते है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में पॉपुलर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम सभी ओर छाया हुआ है, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं उनका एक गाना खूबसूरत रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ धमाल मचा रहा है।
दरअसल, इन दिनों खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का एक हल्दी प्रोग्राम वाला गाना लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है। यह गाना भोजपुरिया दर्शकों के बीच काफी सुना भी जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का जो गाना छा रहा हैं उस गाने का नाम है ‘ससुरा में पूछी ना भतार मोटाई पर’ (Sasura me puchi na bhatar motayi)। वीडियो में रानी डांस करते करते खेसारी के ख्यालों में डूब जाती है।
वीडियो में देखा जा सकता है रानी की हल्दी होती है और कई औरतें वहां मौजूद हैं। जो गाना गा रही है और डांस कर रही है। वहीं येलो कलर की साड़ी में रानी बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। अपने सखियों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है।
आप इस सॉन्ग वीडियो को Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। जहां इस वीडियो को 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कितने करोड़ों लोग इनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को पसंद कर रहे है। कई लाखों लाइक्स और हजारों कॉमेंट्स भी किए जा चुके है। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।