Bhojpuri dance : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में अपने चाहने वालों के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आए हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की एक फिल्म रिलीज हुई है जो भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे अकेले अभिनेता है जिनकी मस्कुलर बॉडी है।
खेसारी लाल अपने काम से कभी भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। जब भी उनका कोई गाना और वीडियो या फिल्म आती है तो उनके फैंस उसे हिट करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ते हैं। अब सोशल मीडिया की दुनिया पर खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
हम आज खेसारी लाल यादव के वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है मेहरी के हाथे मोटा जइबा। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म मुकद्दर से लिया गया है जो की एक भोजपुरी फिल्म है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है और लिरिक्स लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है।
इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद ने किया है। यह गाना भोजपुरी यूट्यूब चैनल खेसारी लाल हिट्स पर 18 मार्च 2020 को पोस्ट किया गया था। इस गाने को अब तक 34 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
यह गाना एक रोमांटिक गाना है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। वही गाने के अंदर अभिनेत्री भी बेहद हॉट और इंटिमेट अंदाज में नजर आ रही है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही है। गाने को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है और कमेंट में भी लोग गाने की काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।