Bhojpuri hot : खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार बने हुए हैं। आए दिन ही उनका कोई ना कोई गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है जो लोगों को काफी पसंद भी आता है। इसी कड़ी में उनका एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है इस गाने में खेसारी लाल यादव रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और यह अब लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार हो चुका है।
खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) का जो रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है उसके नाम के बारे में बात करें तो यह गाना है Pagha Turabata Jawaniyan। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और इसका डायरेक्शन में मधुकर आनंद ने किया है।
यह गाना फिल्म आतंकवादी से लिया गया है। इस गाने को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। यह गाना अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शेयर भी किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 45 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने गाने को लाइक भी किया है। हालांकि यह गाना 12 अप्रैल 2017 को पोस्ट किया गया था।
गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) पूल किनारे अपनी प्रेमिका से प्यार कर रहे हैं और उसे जमीन पर लेटाकर अपना रोमांस जाता रहे हैं। अभी यह वीडियो आप भी देख सकते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव(Khesari lal yadav) की यात्रा काफी अलग रही हैं। इस गायक ने कई एक से बढ़कर एक हिट गाने अब तक दिए हैं, और प्रशंसक इनके जोशीले गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
आपको बता दें की खेसारी के म्यूजिक वीडियो अक्सर लाखों व्यूज लेते हुए वायरल हुए हैं। खेसारी लाल यादव अगली बार संघर्ष 2 में दिखाई देंगे।