Bhojpuri hot : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने किसी न किसी गाने या विवाद की वजह से हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। जब भी उनका कोई नया गाना या वीडियो सामने आता है तो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाता है। उनके चाहने वाले उनके गाने को देखे बिना नहीं रह पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के लोगों के बीच भोजपुरी गाने और फिल्मों को लेकर भी प्यार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी गाने के प्रति लोगों के मन में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में इन दिनों सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक रोमांटिक गाना Love Wala Dose सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। हम खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के जिस गाने के बारे में बात कर ले रहे हैं उस गाने में उनके साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री रितु सिंह (Ritu Singh) भी नजर आ रही है।
इन दोनों ने बेहतरीन गाने लव वाला डोज पर शानदार रोमांस किया है। जो लोगों को पसंद आ रहा है। गाने के अंदर दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों ही एक दूसरे के साथ खूब जानदार तरीके से रोमांस कर रहे हैं। रितु सिंह (Ritu Singh) अपनी हॉटनेस से खेसारी लाल यादव को रिझा रही है। गौरतलब है कि वायरल होने वाला यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म बाप जी से लिया गया है।
गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अलका झा ने मिलकर गाया है। लिरिक्स लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है। इस वायरल होने वाले गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है।
यह गाना 5 जनवरी 2022 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। इस गाने को देखकर आपको भी रोमांस करने का मन करने लगेगा। पहली ही बार में आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। यह आपका दिन बना देगा।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price