Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव(Khesari lal yadav) की यात्रा काफी शानदार रही हैं। इस गायक ने कई एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं, और फेन्स इनके जोशीले गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हुए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते है। उनके गाने आए दिन ही इंटरनेट पर भी खूब वायरल होते है।
अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) ‘परिकल बिलईया’ (Parikal Bilaiya) वायरल हो रहा है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सुदीक्षा झा, सन्युक्ता रॉय जैसी एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म राजा की आयेगी बारात (Raja Ki Aayegi Baaraat) में Khesari Lal Yadav, Sudiksha Jha, Sanyukta Roy, Sanjay Pandey, Anup Arora, Amit Shukla, Pappu Yadav, Deepak Sinha, Sanjay Verma, Vina Pandey, Manoj Singh मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट किया है Lal Babu Pandit ने।
ये खेसारी की दीवानगी ही है कि यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘परिकल बिलईया’ रिलीज हुआ है।
खेसारी के साथ इस गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज़ दी हैं। यह गाना फिल्म राजा की आयगी बारात से लिया गया है। उनके इस गाने का म्यूजिक दिया है ओम झा ने और गाने के लेख लिखे है उमा लाल यादव ने।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी बेमिसाल आवाज के लिए भी काफी जाने और पंसद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करे तो अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष टू की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म का पहला हिस्सा काफी सफल साबित हुआ था।