Khesari Lal Yadav -Meghasree Bhojpuri Song Video: सिनेमा जगत के ग्लोबल स्टार बन चुके एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी शानदार गायिकी के लिए तो जाने ही जाते हैं जिनका कोई जवाब नहीं होता। लेकिन इनकी एक्टिंग भी काफी दमदार होती है जो धमाल मचा देती है। लोगों को उनके गाने का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब इनका एक साउथ एक्ट्रेस के साथ एक गाना काफी चर्चा में बना हुआ है। जी हां, साउथ एक्ट्रेस मेघाश्री (Meghasree) के साथ खेसारी को खूब रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो में खेसारी और मेघाश्री दोनों की शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। एक्ट्रेस के डांस मूव्स और अदाएं सब कुछ कमाल का है। जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।
इस गाने का नाम राजा जी का गोदी लागे झूला लंदन का (Raja ji ka godd laage jhula London ka) है। वीडियो में देखा जा सकता है हीरोइन फोन पर खेसारी से बात करते करते खूब डांस करती है। खेसारी भी उनके साथ रोमांस के सपने देखते है।
इतना ही नहीं मेघाश्री साड़ी पहने हुए बढ़ी खूबसूरत दिखाई दे रही है। इन्हें देख इनके चाहने वाले बार -बार इस वीडियो को प्ले कर देख रहे है।आप इस विडियो को Bhojpuri Gaana Evergreen नाम के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल रहा है। जिसे अभी तक 1.1 मिलियन बार इस वीडियो को देखा जा चुका हैं।
इस वीडियो को शेयर कर काफी ज्यादा लाइक्स दिए जा रहे है। और तो और इस पर कई सारे कमेंट्स भी किए गए है जहां इनकी खूब तारीफ की जा रही है। इतना ही नहीं इस म्यूजिक वीडियो को इनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।