Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Bhojpuri Romantic Video: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यहीं वजह है कि इस जोड़ी के सॉन्ग हर दिन ही सोशल मीडिया का पारा हाई कर देते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना ‘चांद से भी उज्जर’ (Chand Se Bhi Ujjar) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
भोजपुरी फिल्म ‘सईया अरब गइले ना’ (Saiyan Arab Gaile Naa) का गाना ‘चांद से भी उज्जर’ के बोल श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखे हैं, जो इस समय धमाल मचा रहा है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) अहम किरदार में हैं।
यह एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है, जिसे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। इस गाने को श्याम देहाती ने लिखा है और संगीत ओम झा ने दिया है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्टी के हिट जोड़ियों में से एक है।
इस गाने के वीडियो आप में देख सकते हैं कि खेसारी लाल और काजल राघवानी को अरब की गलियों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 63,96,204 से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला, अपर्णा शाह हैं और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।