Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और दर्शकों का एक साथ मिलकर काफी मनोरंजन भी किया है। ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मचा जाता है। इसी कड़ी में इनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना ‘ऐसे बारा ना माचिस की तीली’ (Aise Baara Na Maachis Ke Tili) एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

गाने के वीडियो में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। दोनों ने इंटरनेट पर आग दी है। ये गाना इनकी फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अशोक समर्थ, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा अहम किरदार में नजर आये हैं।

 

इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं आर संगीत से सजाया है ओम झा ने। गाने के वीडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी पार्क में एक दूजे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। इनके इस गाने को आप KHESARI MOVIES AND MUSIC नाम के यूट्यूब पर देख सकते हैं।

इस गाने के वीडियो को अभी तक 9,97,84,737 से अधिक बार देखा गया है और इसे 2 लाख 7 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। दर्शक इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं, यहीं वजह है कि इनके पुराने गाने को हमेशा सर्च करते रहते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...