Bhojpuri Hot :भोजपुरी पावर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने किसी ना किसी गाने की वजह से हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। वह जब भी कोई नया वीडियो सॉन्ग लेकर आते हैं तो बवाल मचा कर रख देते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में तेजी से भोजपुरी गाना और वीडियो की डिमांड बढ़ने लगी है। भोजपुरी गाना के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम एक अलग ही स्तर पर जा पहुंचा है।
लोग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), मनोज तिवारी और रवि किशन तक के गाने निकाल कर सुन रहे हैं। खेसारी लाल यादव के बारे में बात करें तो उनके गाने महीनों तक ट्रेंनिंग लिस्ट में बने रहते हैं। ऐसे में इन दिनों यूट्यूब पर उनका एक पुराना भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बवाल काट रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने ने दीवाना बना दिया है। इस गाने में उनके साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की प्यार भरी नजदीकियों ने इस गाने में चार चांद लगाने के काम किए हैं। दोनों ही बड़े शानदार मूव के साथ एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है पानी पियाबु Pani Piyabu।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
इस गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। इसका म्यूजिक ओम झा द्वारा दिया गया है। इस गाने के लिरिक्स अजीत हलचल द्वारा तैयार किए गए हैं। वायरल हो रहे इस गाने को 10 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
इस गाने ने बहुत ही कम समय में यह आंकड़ा पार कर लिया है इसके साथ ही 60 लाख से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। यह गाना भोजपुरी फिल्म सैयां अरब गईले ना से लिया गया है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।