Bhojpuri hot song : लोकप्रिय हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पहली बार एक साथ काम करते हुए किसी वीडियो में नज़र आये हैं। दोनों ही एक गाने में नज़र आये हैं। ये दोनों ही इनके नए गाने मटक मटक पर नज़र आये हैं। इसका पोस्टर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर भी उस समय शेयर किया था।
पारंपरिक लिबास में पोज देते हुए यह जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही है। पोस्टर शेयर करते हुए उस समय खेसारी लाल ने लिखा था, ”तो तैयार हो जाइए हमारे साथ थिरकने के लिए!” इन दोनों की जुगलबंदी से सजा ये गाना अब काफी वायरल हो रहा हैं।
गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और इसके बोल अमीन बरोदी ने लिखे हैं। डांसिंग दिवा के साथ कोलेब करने के लिए प्रशंसक भोजपुरी अभिनेता की प्रशंसा कर रहे हैं। हर किसी ने इन दोनों ने इस गाने की काफी तारीफ़ की थी। सपना और खेसारी का यह गाना सुनने में काफी अच्छा है। गाना हरियाणवी भाषा में है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना और खेसारी की केमिस्ट्री गजब की लग रही है।
दोनों एक साथ जबरदस्त डांस स्टेप करते हुए दिख रहे हैं। इसे कंपोज गुलशन म्यूजिक ने किया है। वहीं इसका निर्देशन जीत घनघास ने किया है। रिलीज के बाद से ही यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। महज कुछ ही घंटो में इस गाने पर पर लगभग आठ लाख व्यूज ले लिए थे। अब तक इस गाने को 21 मिलियन लोगों ने देख लिया हैं। और यह गिनती अभी बढ़ती ही जा रही हैं।
म्यूजिक वीडियो बनाने के अलावा, खेसारी लाल कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। मेघश्री के साथ अभिनेता की आगामी भूमिकाओं में बोल राधा बोल और संघर्ष 2, दुल्हनिया लंदन से लाएंगे और बापजी शामिल हैं, जिसमें काजल राघवानी भी उनके साथ हैं।