Bhojpuri Hot : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की अभिनेता बनने की यात्रा काफी प्रभावशाली रही है। जिस जगह से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आते हैं और जिस तरह से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी उसे देखने के बाद पता चलता है कि अभिनेता ने कितनी मेहनत की है। खेसारी लाल यादव ने अपना करियर सिंगर के रूप में शुरू किया था। खेसारी लाल कभी सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचा करते थे।
लेकिन उनके अंदर एक्टिंग और सिंगिंग का जुनून पनप रहा था। यही जुनून उन्हें भोजपुरी सिनेमा तक ले आया। अब खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की शान बन चुके है। ऑडियंस भोजपुरी गाने और वीडियो देखना और सुनना काफी पसंद करती है। जब भी अभिनेता का कोई गाना या एल्बम या फिल्म आती है तो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है।
अब इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों की पसंद बन चुका है। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक गाना आम के स्वाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस गाने में अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ में अभिनेत्री रानी भी नजर आ रही है।
यह गाना एक मॉडर्न गाना है। गाने के अंदर रानी और खेसारी लाल की हॉट जलवे देखने को मिल रहे है। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक होते जा रहे हैं और उनकी नजदीकियां गाने में बढ़ते हुए हर एक सेकंड के साथ बढ़ती जा रही है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। यह गाना अब रिकॉर्ड बार देखा जा चुका है। गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। यह दोनों ही संख्या बढ़ती जा रही है कमेंट बॉक्स में खेसारी लाल यादव के प्रति लोगों की दीवानगी साफ नजर आ रही है।