Bhojpuri hot : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की यात्रा भोजपुरी सिनेमा में काफी आश्चर्यजनक रही है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक नया आसमान बनाया है। खेसारी लाल यादव आजकल काफी सारे प्रोजेक्ट में नजर आने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा है जिसे लोग देखना और सुनना पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) के निजी जीवन में काफी संघर्ष में रहा है।
हालांकि आज उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल और बड़े कलाकार में शुमार होता है। इन दिनों हम आपके लिए खेसारी लाल यादव का गाना लेकर आए हैं जो आपको काफी पसंद आएगा। इसे देखने के बाद आप खुद को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री नम्रता मल्ला (Namrita Malla) नजर आ रही है।
नम्रता मल्ला (Namrita Malla) भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। वह अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी को घायल कर देती हैं और उनकी यही अदाएं वायरल होने वाले गाने में भी नजर आ रही हैं। इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है तबला तबला।
इस गाने में अभिनेता और अभिनेत्री का हॉट अंदाज हर किसी के होश उड़ा रहा है। वायरल होने वाले इस गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है। इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 30000 लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
वायरल होने वाले इस गाने के लिए लिरिक्स डीके मदाना ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम सुभाष राज ने किया है। खेसारी लाल के काम के बारे में बात करें तो अभिनेता बहुत जल्दी अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा भी नजर आएंगी।