नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल यूट्यूब पर अभिनेता का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। अभिनेता का गाना चेस्टर में टेस्टर सटाके काफी वायरल हो रहा है।
भोजपुरी फिल्म ‘जिला चंपारण’ का हिट भोजपुरी गाना खूब देखा जा रहा हैं। ‘Chester Mein Tester Satake’ गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य (Mani Bhattacharya ) मधुकर आनंद की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘जिला चंपारण’ के गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इसे खेसारी लाल यादव और रंजीता शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=aMrcrUYHgMM
फिल्म लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित और सुरेंद्र प्रसाद द्वारा निर्मित है। ‘जिला चंपारण’ की कहानी मनोज के.कुशवाहा ने लिखी है, डीओपी श्रवण नटराजन , संपादन एम.सुष्मित और एक्शन निर्देशन राजेश रंजन ने किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=YPa_ijTc8YU
फिल्म में मोहिनी घोष, संजय पांडे, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर और आनंद मोहन पांडे भी दमदार रोल में हैं। खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य अभिनीत ‘जिला चंपारण’ से रंजीता शर्मा के हिट भोजपुरी वीडियो गीत ‘Chester Mein Tester Satake’ के बारे में अधिक जानने के लिए दी गई लिंक पर जाकर वीडियो देख सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=lHBqrERt1EY
https://www.youtube.com/watch?v=TONEjZwkf_U
इस गाने में अभिनेता के साथ में अभिनेत्री मणि (Mani Bhattacharya ) की शानदार रोमांटिक जोड़ी भी नजर आ रही है। इस गाने को टीम फिल्म भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इसको अब तक 55 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 9 नवंबर 2017 को पोस्ट किया गया था। गाने के अंदर खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री की केमिस्ट्री लोगों के होश उड़ा रही है।