Bhojpuri hot : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी लाल यादव ने लगातार अपनी मेहनत के दम पर सभी को चौंकाया है और अपने लिए एक ऐसा मुकाम बनाया है जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। सोशल मीडिया के इस दौर में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) के गाने हर थोड़े दिनों में सुनने को मिल जाते हैं।
खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav ) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जो ना सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी के लिए बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खेसारी लाल यादव का एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।
इस गाने में अभिनेता के साथ में अभिनेत्री अर्शी है। अर्शी और खेसारी लाल के इस गाने में दोनों ने बहुत ही जबरदस्त तरीके से डांस किया है। साथ ही दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। अभिनेता का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने के बोल हैं नथुनिया। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।
इस गाने के लिए लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर कन्हैया लाल यादव का है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लगभग 3 मिलियन बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना वर्ष 2022 को भोजपुरी चैनल सारेगामा भोजपुरी पर पोस्ट किया गया था।
पोस्ट होने के बाद से यह गाना लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द ही अपनी अगली फिल्म संघर्ष टू में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है।