नई दिल्ली। Bigg Boss 13 के कंटस्टेंट भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल अपने सॉन्ग से पूरा इंटरनेट हिला कर रख देते हैं। उनका कोई भी ऐसा गाना नहीं है, जो लोगों को पसंद नहीं आता है।
खेसारी के सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शरू कर देते हैं। खेसारी के गानें को सुनने के बाद लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। खेसारी लाल की आवाज और कॉमेडी के साथ ही उनकी एक्टिंग को भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
खेसारी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी हैं। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है।
इसी बीच खेसारी लाल और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया गाना ‘मरद हमार बच्चा बा’ (Marad Hamar Baccha Ba) एक बार फिर से वायरल हो रहा है। ये गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है।
लाल लहंगे में आम्रपाली के साथ लाल शर्ट पहनकर खेसारी खूब लटके-झटके मारते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस गाने में कहर ढाहति हुईं नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे लाल लहंगे में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। जबकि, गाने के बोल पवन पांडे ने लिखा है, जबकि गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिए हैं। इसे प्रड्यूस किया है आरविंद आनंद ने।
गाने के वीडियो में खेसारी लाल के साथ आम्रपाली दुबे खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। खेसारी लाल गांववाले के सामने आम्रपाली संग खटिया पर लेटकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने को CV films नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक अभी तक 2,582,210 से अधिक बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल का यह गाना लोगों के बीच बवाल मचा रहा है। भोजपुरी गाने के शौकीन इस गाने को बेहद ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल और आम्रपाली को कई पुरस्कार से भी नवाजा गया है।