Khesari Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा जगत (Bhojpuri Industry) के दबंगस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को पर्दे पर देखना लोगों को बड़ा ही पसंद आता है। उनका हमेशा एक अलग अंदाज और स्टाइल देखने को मिलता है। वहीं उनका एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां उनके स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें वो मस्तभरा डांस करते हुए भी नजर आ रहे है।
दरअसल, खेसारी का इंटरनेट पर जो वीडियो तहलका मचा रहा है वो भोजपुरी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wahi Sikandar) का गाना ‘आवा का दी मुलायम’ (Aawa Ka Di Molayam) है। इस सॉन्ग में खेसारी को देख खूब मजा आने वाला है।
इस गाने में वो हॉट एक्ट्रेस इंदू सोनाली (Indu Sonali) के साथ खूब डांस करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं खेसारी इस वीडियो में इंदु के साथ थोड़ा बोल्ड अंदाज में दिख रहे है।वीडियो में खेसारी एक स्टेज पर डांस करते है जिसमें उन्होंने शर्ट और बनियान पहनी हुई है। वहीं इंदु सोनाली ने लाल कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वो सेक्सी नजर आ रही है।
इस मजेदार गाने में आप इन दोनों का डांस मूव्स देख खुद भी डांस करने को मजबूर हो जाएंगे। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। आपको बता दें कि इसका म्यूजिक कम्पोज अविनाश झा घुंघरू ने किया है।
आप इस वीडियो को देखना चाहते है तो आप इसे यूट्यूब चैनल पर सर्च कर देख सकते हैं। जहां इनके इस म्यूजिक वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यानी इनके चाहने वाले और फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। और खेसारी के स्टाइल को देख खुद भी वैसा स्टाइल कर रहे है।