Khesari Lal Yadav- Aamrapali Dubey Romantic Song: सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का सुपरहिट गाना ‘टूट जाई पलंग राजा जी'( Tut Jai Palang Raja Ji) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल और आम्रपाली खुलेआम पलंग पर लेटकर एक दूसरे एक संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब जम रही है। एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत खेसारी और आम्रपाली शीशे के सामने खड़े होकर एक दूसरे को प्यार कर रहे होते हैं, इसके बाद दोनों नाचना शुरू कर देते हैं। इनकी जोड़ी को देखने के बाद कुछ फैंस का कहना है कि आम्रपाली और खेसारी लाल एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं, इनकी जोड़ी निरहुआ से ज्यादा अच्छी लग रही है।
इस गाने को खेसारी लाल और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। गाने के बोल लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है, जबकि संगीत दिया है छोटे बाबा ने। खेसारी के इस गाने को PBR MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को 27 अगस्त 2022 को यूट्यूब पर जारी किया गया था। खबर लिखें जाने तक इस गाने को 3,682,657 से अधिक बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म डोली सजा के रखना का है। इस फिल्म को रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। खेसारी लाल की ज्यादातर फिल्में हिट साबित होती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी एक्टिंग में बहुत ही दम होता है।
इस गाने को देखने के बाद लोगों ने ताबड़तोड़ व्यूज की बौछार की है। फैंस को इनका अंदाज- ए- बयां भी काफी रास आ रहा है, वीडियो में आम्रपाली दुबे अपने हुश्न का जलवा बिखरती दिख रही हैं। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, इनकी जोड़ी को आज भी सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ ही पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने 25 फिल्मों से ज्यादा एक साथ काम किया है।