Khesari Lal, Akshara Singh – Badshah Paani Paani Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार (Bhojpuri Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh) का एक गाना ‘ ‘पानी-पानी’ (Paani Paani Bhojpuri Gana) यूट्यूब पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है। इस रोमांटिक सॉन्ग को भी खूब पसंद किया जा रहा है, इसे अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
खेसारी लाल का ये सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। पानी -पानी गाने में भोजपुरी की सुपरहिट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
‘पानी पानी’ (Pani Pani) गाने में जहां एक तरफ अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) अपने ग्लैमर लुक से तड़का लगाते दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव भी अपने रॉकिंग लुक्स से फैंस के होश उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं।
अक्षरा सिंह के इस गाने को 9,64,56,618 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह और बादशाह नजर आ रहे हैं।
बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने को साल 2021 में पेश किया गया था। गाने को म्यूजिक Shubham Raj ने दिया है। गाने के निर्देशक स्वरूप राज मेदरा हैं। सहायक निदेशक संजीव त्रिपाठी हैं और गाने के कोरियोग्राफर स्वरूप राज मेदरा हैं, जबकि कोरियोग्राफी टीम निकेत शिर्के और दिव्या हैं। वीडियो की खास बात ये है कि इसमें बादशाह भोजपुरी में रैप गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।