Bhojpuri dance : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Keshari Lal Yadav) बिना किसी शक के भोजपुरी इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ते हुए सुपरस्टार है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है। उन्होंने फर्श से अर्थ तक आने के लिए मेहनत की हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग और उनकी कला का दीवाना है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में शुरुआत तो एक सिंगर ग्रुप में की थी और उनकी पहली ही एल्बम फ्लॉप रही थी।
लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार काम करते गए। आज वह एक सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके गाने तुरंत वायरल हो जाते हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेता का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है , जिसका नाम है चुम्मा हवे की हवे बाम। इस गाने को खेसारी लाल यादव की फिल्म से ही लिया गया है। जिसका नाम है मेहंदी लगा के रखना।
वायरल होने वाले इस गाने को खेसारी लाल यादव (Keshari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स अजीत हलचल ने लिखे हैं और इस गाने का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। इस गाने के प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल है और रजनीश मिश्रा ने इस गाने को डायरेक्ट किया है।
इस गाने में अभिनेता के साथ में भोजपुरी सुपर हॉट अभिनेत्री सहर अफ़सा (Sahar Afsha) भी नजर आ रही है। अभिनेता की फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें Keshari Lal Yadav , Sahar Afsha, Anil Shukla , Shardha Nawal , Surya Dwivdia, Neel Kamal Singh , Uday Tiwari , Ritu Singh , Brijesh Tripathi , Manoj Singh Tiger With Amarpali Dubey जैसे कलाकार मौजूद है।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
इस गाने को अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना वर्ष 2021 में 17 जनवरी के दिन एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।