नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) इन दिनों अपना जन्मदिन मना रही है। काजोल (Kajol) पूरे 49 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी अभिनेत्री की खूबसूरती पहले जैसी ही बनी हुई है। काजोल (Kajol) अपने समय की ना सिर्फ खूबसूरत बल्कि सबसे चुलबुली एक्ट्रेस में से एक रही है। बॉलीवुड में अजय देवगन और काजोल को एक पावर कपल के रूप में जाना जाता है।
अभिनेत्री काजोल (Kajol) लगभग पिछले 3 दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय है और आज भी लगातार काम किए जा रही है। काजोल और अजय देवगन लंबे समय से फिल्मों में सक्रिय है और आज दोनों की संपत्ति करोड़ों अरबों में है। आज यह दोनों ही एक शानदार लग्जरी लाइफ जीते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन दोनों के पास कई लग्जरी गाड़ियां और बंगले हैं और एक प्राइवेट जेट भी है। मुंबई के जुहू में काजोल के पास शिव शक्ति नाम का आलीशान बंगला है जिसमें सभी तरह की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा अजय देवगन काजल के पास लंदन में एक शानदार बंगला है जिसकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।
काजोल अक्सर अपने प्राइवेट जेट से सफर करती है। वर्ष 2010 में अजय देवगन ने एक 6 सीटर जेट खरीदा था। काजोल अजय के पास कई कीमती गाड़ियों का कलेक्शन भी मौजूद है। जिनमें रोल्स रॉयस, ऑडी Q7 ,बीएमडब्ल्यू X7 , एसयूवी जैसी कार शामिल है।
वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो काजोल हाल ही में बेव सीरीज ‘द ट्रायल’ में नजर आई थी। ‘द ट्रायल’ में उनके काम को काफी सराहा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में पहली बार किस सीन दिया था जो काफी चर्चा का विषय बना था। कुछ लोगों ने इस सीन के लिए एक्ट्रेस की आलोचना की तो किसी को यह अच्छा लगा। एक्ट्रेस आने वाले समय में और भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नज़र आ सकती हैं।