Kajal Raghwani – Khesari Lal Yadav Dance: भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। खेसारी लाल यादव आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने भोजपुरी इंडस्टी को अब तक कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। खेसारी लाल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की है, जब जाकर आज उन्हें देशभर में जाना जाता है। खेसारी लाल यादव ने एक भोजपुरी गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में 2012 में फिल्म “साजन चले ससुराल” से भोजपुरी फिल्म इंडस्टी में अभिनय की शुरुआत की थी।
खेसारी लाल ने भोजपुरी जगत को “दुल्हिन गंगा पार के,” “संघर्ष,” “मेहंदी लगा के रखना,” और “कुली नंबर 1” जैसे कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक बेहद ही रोमांस भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजल और खेसारी लाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
भोजपुरी सॉन्ग ‘Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe’ एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी लुंगी पहन कर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का मदमस्त अंदाज़ फैंस को घायल कर रहा है। काजल राघवानी ने खूब कमर लचकाई है। बेशक ये गाना 5 साल पुराना है, लेकिन इस गाने की धूम आज भी दर्शकों के बीच कम नहीं हुई है। इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ खेसारी लाल यादव लुंगी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का जबरदस्त डांस देख फैंस भी नाचने पर मजबूर हो गए हैं।
भोजपुरी फिल्म मैं सेहरा बांध के आउंगा (Main Sehra Bandh Ke Aaunga) का गाना ‘लचके कमरिया तोहर लहे लहे’ (Lachke Kamariya Tohar Lahe Lahe) को लोग देखने के बाद बेकाबू हुए जा रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Sarodee Borah ने अपनी आवाज दी है।
जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav, Azad Singh, Pawan Pandey और Shyam Dehati ने लिखें हैं। गाने को म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है। इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है।