Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कलाकार के साथ अपनी कामयाबी का जश्न मना रही है। भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों का अपनी और काफी जल्दी आकर्षित कर रहा है। ऐसे में अगर किसी भोजपुरी सुपरस्टार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वह नाम है तेजी से उभरते हुए सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) का। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी इंडस्ट्री के तेजी से उभरते हुए कलाकार है।
लोग स्क्रीन पर उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani ) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को पसंद आ रहा है। लोग इस गाने को देखना और सुनना दोनों ही पसंद कर रहे हैं। यह गाना नया रिकॉर्ड बनाते हुए आगे बढ़ रहा है। वायरल होने वाला गाना चलते चलते एल्बम से लिया गया है।
इस गाने का नाम Katah Doonu Ankiyaan Ba है। इस गाने को प्रियंका सिंह और रत्नेश सिंह ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, शिवांशु पांडे और पंकज तिवारी है। इसके डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह है।
इस गाने का बैनर आशीष फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का है। इस गाने को 25 अक्टूबर 2022 को फिल्माची भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। तब से लेकर अब तक इस गाने को 25 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
इस गाने के अंदर प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी (Kajal Raghwani ) ने अपने रोमांस से हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। चिंटू बहुत जल्द अपनी नई फिल्म में नजर आने वाले हैं उनकी इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस वाले का रोल निभाया है। जोकि बहुत दमदार है उनके चाहने वालों का मानना है कि प्रदीप पांडे की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर जाने वाली है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price