Bhojpuri hot dance : भोजपुरी सुपरस्टार पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने शानदार अंदाज और अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के नाम कई सुपरहिट गाने दर्ज है। वह पिछले काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक बने हुए हैं। पवन सिंह ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हिंदी गानों के कई सारे भोजपुरी वर्जन बनाए हैं और वह हिट भी हुए हैं।
अब इन दिनों सोशल मीडिया पर पवन सिंह (Pawan Singh) का और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए गीत में पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को झूमने पर मजबूर कर रही है। लोग इन्हें देखने के बाद खुद पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है चिमने के आगे Chimney Ke Aagi। वायरल हो रहा है इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स सत्या सावरकर ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। अब इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गीत को अब तक 23 लाख लोगों ने देख लिया है और 40000 लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
यह गिनती लगातार बढ़ रही है, हालांकि यह गाना वर्ष 2020 में अपलोड किया गया था। लेकिन इन दिनों यह खूब डिमांड में बना हुआ है। गाने के अंदर दोनों ने अपनी हदें पार कर दी हैं। पवन सिंह के बारे में बात करने तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है और सभी ए लिस्ट निर्देशकों के साथ फिल्में बनाई है।
उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उनके गाने उनकी तस्वीर हर कुछ पसंद किया जाता है। आज पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे सीनियर अभिनेता है उन्होंने अपने कार्य की शुरुआत गानों से की थी। पवन सिंह का सदाबहार गाना लॉलीपॉप लागेलू आखिर कौन भूल सकता है।