Bhojpuri Song : लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को कौन नहीं जानता। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है। उनकी हर फिल्म हर गाना लोगों को मुंह जवानी याद रहती है। पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक नया रोमांटिक गाना Man Hokhe Ta Baat Na Badhawa। काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह गाना इन दोनों सुपरस्टार की फिल्म से लिया गया है। इस हिट गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस गाने पर लोगों ने अपना प्यार दिखाते हुए एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं।
लोग इस गाने की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वायरल हो रहे गाने को खुद पवन सिंह ने राधा रावत के साथ मिलकर गाया है। जिसके लिरिक्स रजनीश चौबे और चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वही इस गाने को डीआरजे रिकॉर्ड चैनल द्वारा वर्ष 2020 में अपलोड किया गया था।
अब यह गाना लोगों की डिमांड लिस्ट में बना हुआ है। लोग इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की अदाकारी और डांसिंग स्किल्स देखकर हैरान है। दोनों का रोमांस लोगों को काफी रास आ रहा है। इसी वजह से लोग इस गाने के कमेंट बॉक्स में ना सिर्फ इन दोनों की तारीफ कर रहे हैं बल्कि गाने के लिरिक्स की भी बात कर रहे हैं।
लोग गाने में पवन सिंह की आवाज की तारीफ भी खूब कर रहे हैं। यह गाना जब से रिलीज हुआ है। कुछ ही समय में इसने बवाल मचा रखा है। पवन सिंह के बारे में बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में कई सालों से सक्रिय हैं और भोजपुरी के तमाम अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस दौरान उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा है। लेकिन उनके चाहने वाले उनकी कला को ज्यादा पसंद करते हैं।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।