नई दिल्ली। ‘झलक दिखलाजा सीजन 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) अगले महीने 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो के ऑनएयर होने से पहले सभी सितारे को एक साथ सेट पर स्पॉट किया गया है।
‘झलक दिखलाजा सीजन 11’ में इस मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान को जज के तौर ओर देखा जायेगा। ‘झलक दिखलाजा सीजन 11’ में इस बार अलग ही डांस का लेवल देखने को मिलने वाला है।
मलाइका अरोड़ा को सेट के बाहर स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दी है। आउटफिट की बात करें तो मलाइका ने व्हाइट कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने गले में स्टोन का हैवी वर्क का नेकलेस पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती को और भी अधिक निखार रहा है। अपने लुक्स को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को बन बनाया हुआ है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने सटल मेकअप किया हुआ है। मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज देती हुईं दिख रही हैं।
मलाइका की खूबसूरती की जितनी भी तारीफ करें उतनी कम है। एक्ट्रेस ने अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।
उन्होंने इंटरनेट पर अपने हुस्न का जलबा बिखेरा है। फराह खान की बात करें तो वो भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की प्रिंटेड पैंट और उसी रंग का कोट पहना हुआ है।
View this post on Instagram
इसके अलावा एक्ट्रेस ने गले में हैवी नेकलेस भी पहना हुआ है।’झलक दिखलाजा सीजन 11′ को आप हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे देख सकते हैं। यह डांस शो 12 साल के अंतराल के बाद सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है।
झलक दिखलाजा’ का हर बार दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। ऋत्विक धनजानी इस शो को होस्ट करने वाले है। इससे पहले इंडियाज़ बेस्ट डांसर और सुपर डांसर जैसे लोकप्रिय टीवी शो होस्ट कर चुके हैं। उनके साथ सह-मेजबान के रूप में गौहर खान भी नजर आएगी।