Haryani Dance Video Sapna chaudhary Dance Video: देशभर में अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna chaudhary) लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। सपना चौधरी के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में यूट्यूब पर उनका एक गाना रिलीज़ हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।
वहीं, इस गाने को लोग ताबड़तोड़ देख भी रहे है, क्योंकि इस सॉन्ग में सपना ने सनी देओल (Sunny Deol) का भी जिक्र किया है। जिसकी वजह से दर्शको के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, इस हरियाणवी गाने का नाम ‘नलका’ है, जो एक ट्रेंडिंग सॉन्ग बन गया है। इस गाने में सपना का डांस परफॉमेंस देख दर्शकों का मन मोहित होता जा रहा है। इस गाने को परफॉर्म करते समय सपना काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रही हैं। आप इस गाने को यूट्यूब चैनल सोनोटेक म्यूजिक पर देख सकते है जहां इसे रिलीज़ किया गया है।
सपना चौधरी के इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हो सकता है इसकी संख्या अभी और बढ़ें। लेकिन ये वीडियो आते के साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी और मोहित जांगड़ा (Mohit Jangra) ने मुख्य किरदार निभाया है। वहीं, इस गाने को रुचिका जांगिड़ और विणु गौर ने अपनी आवाज दी है। जिसे सुन लोग भी ठुमकने को मजबूर हो रहे है।
कुछ फैंस तो ये कमेंट कर रहे है कि सपना खुद को अपने गानों में हर बार अलग तरीके से प्रेजेंट करती हैं। उनके इस टेलेंट की वजह से वह लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। तभी तो जब भी सपना चौधरी का कोई नया गाना रिलीज होता है उसे पहले ही हिट मान लिया जाता है।