नई दिल्ली : अगस्त 2023 में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अभिनेत्री अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) रिलीज होने के लिए तैयार है। आज से 22 साल पहले ग़दर एक प्रेम कथा सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म को उस समय दर्शकों का काफी प्यार मिला था। तारा और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों के ऊपर एक अजीब सा जादू चला दिया था और यह फिल्म एक बार फिर से लौटने वाली है। वर्ष 2001 में सनी देओल की फिल्म के साथ आमिर खान की एक फिल्म भी रिलीज हुई थी जिसका नाम था लगान।
लगान को गदर से काफी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल अगस्त महीने में देशभर के सिनेमाघर में रिलीज होगा। इसी समय रणबीर कपूर स्टारर एनिमल भी रिलीज होने वाली है। लेकिन 2001 की हालत याद कर फिल्म मेकर्स ने डेट आगे बढ़ा दी है।
लेकिन बॉलीवुड का एक स्टार ऐसा भी है जो इसी दिन सनी देओल (Sunny Deol,) की फिल्म से टकराने के लिए तैयार है। हम यहां बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इसी दिन अपनी फिल्म ओएमजी 2 लेकर आ रहे हैं। अक्षय की फिल्म भी 11 अगस्त के दिन ही रिलीज की जाने वाली है। गदर2 से सामना ना हो इस वजह से रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म की डेट आगे कर दी है।
लेकिन अक्षय कुमार मानने को तैयार नहीं है। उनकी पिछली फिल्म फ्लॉप जा रही है। वर्ष 2022 की बात करें तो इस साल अक्षय कुमार की 6 फिल्में रिलीज हुई इन 6 फिल्मों में से उनकी एक फिल्म कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था। लेकिन उनकी सभी पांच फिल्में जबरदस्त फ्लॉप साबित हुई थी। वर्ष 2020 में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे सम्राट पृथ्वीराज चौहान सहित कई फिल्में आई और चलते बनी।
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडीस भी नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वर्ष 2023 में यानी कि साल की शुरुआत में अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप हुई। 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 25 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।