नई दिल्ली : रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इस रियलिटी शो को लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों रियलिटी शो में देखा गया कि शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने इस शो के अंदर आए हुए कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर एल्विस यादव (Elvish Yadav) को जमकर फटकार लगाई।
सलमान खान (Salman Khan) द्वारा जैसे ही एलविश यादव को फटकार लगाने का वीडियो सामने आया। इसके तुरंत बाद एलविश यादव के फैंस एक्टिव हो गए। दरअसल हुआ यूं कि वीकेंड के दौरान सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। सलमान ने एलवीश को फटकार लगाई और उन्हें उनकी गलतियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने एलवीश को कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद वह आपने आंसू तक नहीं रोक पाए। इस दौरान सलमान खान की डांट खाने के बाद एलवीश शो के दौरान फूट-फूट कर रोने लगे।
शो में एलवीश ने एक टास्क के दौरान बेबीका धुर्वे को अपशब्द कहे थे। एक टास्क के दौरान बेबीका और मनीषा रानी के बीच में लड़ाई हुई थी। जिसमें बेबीका ने मनीषा रानी को धक्का दे दिया था। जिसके बाद सलमान ने बेबीका के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करने के लिए एलवीश को फटकार लगाई। जिसके बाद एलवीश के फैंस से एक्टिव हो गए।
एलविश यादव के फैंस ने इतने ट्वीट किए जो उससे पहले कभी किसी स्टार के लिए नहीं किए गए थे। एलवीश के फैंस ने 6 घंटे में एक मिलियन ट्वीट कर दिए। आज हम आपको एल्विस यादव की निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।
यादव सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 94% अंक लाकर पास हुए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के अमित इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है और हंसराज कॉलेज से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एलविश यादव हर महीने 10 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी टोटल नेट वर्थ दो करोड़ से ज्यादा है। उनके पास महंगी महंगी लग्ज़री कार है उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।