Dinesh lal Yadav Nirahua Top 5 songs: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ ( Dinesh lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ ने अपनी दमदार एक्टिंग और बेहरतीन सिंगिंग के दम पर लोगों के दिलों में अलग एक खास जगह बना ली है। निरहुआ के फैंस केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि निरहुआ के गाने को विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ का कोई नया गाना रिलीज होता है, तो उनके चाहने वाले रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। निरहुआ ने राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
खासकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस जोड़ी को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलता रहा है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इसी कड़ी में आज हम निरहुआ के टॉप 5 सॉन्ग उनके चाहने वालों के लिए लेकर आये हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर:-
वैसे तो निरहुआ की जोड़ी को आम्रपाली के साथ सबसे अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन इस गाने में निरहुआ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जान लेबू का’ का एक गाना ‘तू पलट जईबा’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। अक्षरा सिंह का ये गाना पिछले कुछ दिनों यूट्यूब पर लागतार ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी’ का एक गाना ‘मेरे महबूब’ एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को 2,381,826 से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
दिनेश लाल यादव और मधु शर्मा का गाना ‘नथुनी पS झुलुआ झूलाईब’ को भी इस समय लोगों द्वारा बार – बार सर्च किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में मधु शर्मा दुल्हन बनी हुईं दिख रही हैं। गाने को लंदन में शूट किया गया है। वीडियो को 795,049 बार देखा जा चुका है।
दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह का एक गाना ‘पातर कमरिया’ ने इस समय सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की हॉट केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। गाने को 917,241 से अधिक बार देखा जा चुका है।
निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘सावन में हरियर भईल’ (Saawan Me Hariyar Bhayil) लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूजे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इसे अभी तक 2,66,71,181 से अधिक बार देखा जा चुका है।