Dinesh Lal yadav Nirahua And amrapali dubey: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, लेकिन इस समय आम्रपाली दुबे के साथ खबरों में छाए हुए हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मचा देते हैं। ये जोड़ी अपनी फिल्म मंडप की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म मंडप का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, निरहुआ की ये फिल्म दहेज प्रथा पर आधारित है। बता दें निरहुआ और आम्रपाली रील के साथ ही रियल लाइफ में भी एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब हैं। निरहुआ की हर दूसरी फिल्म में उनकी पर्मानेंट हीरोइन आम्रपाली नजर आती हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक बेहद ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
भोजपुरी गाना ‘Dilwa Me Hola Gudgudiya’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आम्रपाली अपनी मस्त जवानी और खूबसूरती से निरहुआ के दिलों पर छुरिया चलाती हुईं नजर आ रही हैं। शार्ट स्कर्ट में एक्ट्रेस काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गए इस गाने में दोनों का दबाकर रोमांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पीले और लाल स्कर्ट में अपनी हॉट अदाएं फ्लॉन्ट करती हुईं दिख रही हैं। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 12 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
निरहुआ के इस गाने को Khesari Lal Yadav और Honey B ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 1,22,39,239 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।