Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा की जब भी बात होती है। फिल्मों की जब भी बात होती है या एल्बम कि जब भी बात होती है तो लोगों के जहन में एक नाम सबसे पहले आता है और वह नाम है दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ का। दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय है और लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) जिस भी फिल्म में नजर आते हैं वह फिल्म हिट हो जाती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अमूमन हर फिल्म में दिनेश लाल यादव एक ऐसे देसी अंदाज में नजर आते हैं जिसकी वजह से भोजपुरी ऑडियंस उन्हें अपने आप से बहुत जल्दी कनेक्ट कर लेती है। दिनेश लाल अपनी देसी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। अब हम आपके लिए दिनेश लाल यादव का एक ऐसा देसी अंदाज वाला रोमांस लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपका पूरा दिन बन जाएगा और आप भी इस गाने की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
दिनेश लाल का देसी रोमांटिक गाना जो वायरल हो रहा है उसे गाने में उनके साथ में भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही है। काजल राघवानी और दिनेश लाल का रोमांस वाह-वाही लूट रहा है। यह गाना 16 मार्च 2015 को भोजपुरी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। इस गाने को अब तक 10 करोड लोगों ने देख लिया है।
और लगभग 50 लाख लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है Hum Haeen Piya Ji Ke Patar Tiriywa। यह गाना भोजपुरी फिल्म पटना से पाकिस्तान से लिया गया है। इस गाने को कल्पना और दिनेश लाल यादव ने मिलकर गाया है।
लिरिक्स लिखने का काम प्यारे लाल यादव ने किया है। म्यूजिक डायरेक्शन राजेश रजनीश का है। इसका डायरेक्शन संतोष मिश्रा का है। इस गाने के प्रोड्यूसर आनंद जय रघुराज है। गाने में निरहुआ को देखने के बाद आप भी उन्हीं की स्टाइल में रोमांस करने के लिए आतुर हो जाएंगे। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में Dinesh Lal Yadav, Kajal Raghwani, Amrapali Dubey, Sushil Singh, Ashok Samarth जैसे कलाकार मौजूद है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price