नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। गों को यह फिल्म पसंद आ रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड के हीमेन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और गुजरे जमाने की अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी है। दोनों ने फिल्म के अंदर बेहतरीन एक्टिंग की है। एक लंबे समय के बाद यह दोनों किसी फिल्म में एक साथ दिखाई दिए हैं।
फिल्म के अंदर 86 साल के धर्मेंद्र और 72 साल की शबाना आज़मी का रोमांस चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस फिल्म के अंदर दोनों के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया है। इस लिपलॉक को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। अब इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है। इसी बीच अभिनेता धर्मेंद्र ने एक ट्वीट भी किया है।
हालांकि इस फिल्म के अंदर धर्मेंद्र शबाना आजमी के किसिंग सीन की किसी को भी जरा भी उम्मीद नहीं थी। फिल्म के अंदर यह किसिंग सीन एक सरप्राइज एलिमेंट लेकर लोगों के बीच आया है। जिसने सभी लोगों को चौंका दिया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही इस जोड़ी का यह इंटीमेट सीन चर्चा का विषय बन चुका है। अब धर्मेंद्र ने इस किसिंग सीन पर ट्वीट करके अपना रिएक्शन जाहिर किया है।
उन्होंने लिखा दोस्तों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्लीज इस फिल्म को देखें और बताएं कि आपके धर्म ने इस उम्र में इस रोल को कितना अच्छी तरह से निभाया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने एक न्यूज़ आर्टिकल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
धर्मेंद्र ने जिस न्यूज़ पेपर की कटिंग को शेयर किया है उसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस के बारे में जिक्र किया गया है। लेकिन फैंस को यह लिपलॉक पसंद नहीं आया है।