Deepika Ranveer Unknown Facts: आप सभी ने एक मशहूर गाना जरूर सुना होगा ‘होश वालों को ना खबर बेखुदी क्या चीज़ है इश्क कीजे फिर समझिए….’ कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ हैं। जो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से मोहब्बत कर बैठी थी। लेकिन, दीपिका को इस प्यार ने ऐसा बड़ा जख्म दिया जिसने सब कुछ तबाह कर रख दिया था। उस समय दीपिका खुद को अकेला और तकलीफ ने महसूस कर रही थीं। लेकिन कहते है खुदा के घर देर है अंधेर नहीं। तब दीपिका को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मिलें तब उनकी यहां से उनकी ‘दीपवीर’ (Deep-Vir) वाली मोहब्बत शुरू हुई।
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना कदम जमाने वाली दीपिका पादुकोण की मुलाकात रणबीर कपूर से हुई। इन दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं, जिस वजह से इन दोनों के बीच की यारी बढ़ने लगी थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई कुछ पता ही नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका रणवीर ने सच्ची मोहब्बत करती थी इसके बावजूद एक्टर ने उन्हें धोखा दिया। दोनों इस कदर अलग हुए कि दीपिका अपना सब कुछ खो बैठी थीं। क्योंकि तकलीफें इतनी बढ़ गई थी कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
इश्क में मिली करारी हार के बाद इंसान बिखरता नहीं निखर जाता है। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी को जल्द ही संभाल लिया। फिर उनकी जिंदगी में साल 2012 में एक ऐसे शख्स की धमाकेदार एंट्री हुई, जिसने उनके पूरे जीवन को बदल डाला, वो इंसान कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं। रणवीर ने दीपिका को साल 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पहली बार देखा था। और दीपिका की स्माइल पर फिदा हो गए थे। ये दूरियां ज्यादा नहीं रही क्योंकि संजय लीला भंसाली ने रणवीर को दीपिका के साथ फिल्म करने का मौका दिया उस फिल्म का नाम ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ (Ramleela) । जहां इन दोनों स्टार्स की पहले मुलाकात हुई थी।
इन दोनों ये ऐसी मुलाकात जिसने दो दिलों के दरवाजे को खोल दिया। दरअसल, एक लंच डेट के दौरान दीपिका के दांत में कुछ फंस गया था, तब रणवीर ने देखा और इशारों में हटाने को कहा। इसके बाद से दोनों की रामलीला फिल्म की शूटिंग से नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इन दोनों ने एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों ही स्टार्स ने शादी से तीन साल पहले ही सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली थी। क्योंकि रणवीर सिंह किसी भी हालत में दीपिका को खोना नहीं चाहते थे। फिर इसके बाद दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को सबके सामने अपनी शादी रचाई थी।