नई दिल्ली : Chandrayaan-3 मिशन पर कंट्रोवर्शियल कमेंट कर लोगों के निशाने पर आ चुके दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भारत के मून मिशन के खिलाफ अभिनेता का मजाकिया अंदाज और उनकी पोस्ट अब उन पर भारी पड़ते हुए नजर आ रही है। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक हिंदू संगठनों ने पुलिस में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
प्रकाश राज (Prakash Raj) के chandrayaan-3 को लेकर किए इस पोस्ट के बाद से ही लोग लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब देश के हिंदू संगठन के नेताओं ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और प्रकाश राज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रकाश राज ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट किया और इसरो के मून मिशन चंद्रयान 3 का मजाक बनाया था।
BREAKING NEWS:-
First picture coming from the Moon by #VikramLander Wowww #justasking pic.twitter.com/RNy7zmSp3G— Prakash Raj (@prakashraaj) August 20, 2023
उन्होंने मून मिशन का मजाक बनाते हुए कार्टून पोस्ट किया था। उनकी इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लुंगी पहने हुए एक मग से दूसरे मग में चाय उछाल रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर।
वैसे तो प्रकाश राज की पोस्ट में दिख रहा है उन्होंने शख्स को लेकर कुछ नहीं लिखा है लेकिन लोग इस तस्वीर को देख कर नाराज़ जरूर दिख रहे हैं लोग लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उनकी पोस्ट पर एक यूजर्स ने लिखा, ‘चंद्रयान भारत राष्ट्र का प्रोजेक्ट है। हमारे जैसे करोड़ों भारतीय अपने मन की अतल गहराइयों से कामना कर रहे हैं कि हमारा चंद्रयान अभियान सफल साबित हो। और एक आप है!आप पार्टी और राष्ट्र का अंतर भूल गए? सुधार कीजिए भाई साहब।’ लोग लगातार उन्हें अपने निशाने पर ले रहे हैं।